प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार अभियान की फरीदाबाद जिला अध्यक्ष बनी चित्रा शर्मा

फरीदाबाद 4 जून। प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुषेश आर्य व प्रांत प्रभारी शैलेंद्र विजयवर्गीय ने बताया कि संगठन के प्रति निष्ठा व कार्यशैली को देखते हुए चित्रा शर्मा को प्रचार प्रसार की फरीदाबाद जिला अध्यक्ष बनाया है।

अपनी नियुक्ति पर चित्रा शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पुषेश आर्य, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेंद्र विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, प्रदेश अध्यक्ष आचार्य राममेहर, प्रदेश अध्यक्ष राजबाला नरवाल, प्रदेश संयोजक राजेश बतौरा एवं फरीदाबाद जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा को आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया है कि जिस उम्मीद से संगठन ने उन्हें जिले का दायित्व दिया गया है उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगी। चित्रा शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना से देश के हर वर्ग को फायदा पहुंचाया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!