प्रवासी मजदूरों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर मानवता की सेवा में छोटा सा प्रयास : डागर

फरीदाबाद 10 मई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक गुप्ता एवं न्यायधीश मंगलेश कुमार चौबे सीजेएम कम सचिव डीएलएसए के आदेशानुसार पैनल अभिकर्ता संजय गुप्ता एवं मनमीत कौर की टीम ने भाई जगन डागर एवं राजेश आर्य और उनकी समस्त टीम की हौसला अफजाई की और उनके नेक कार्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने कार्यालय पर प्रवासी मजदूरों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया और सोशल डिस्टेंसिंग के लिए सभी आए हुए जरूरतमंदों को जागरूक किया। उसके पश्चात भाई जगन डागर एवं राजेश आर्य व नरेंद्र कुमार व समस्त टीम ने आए हुए अतिथि संजय गुप्ता एवं मनमीत कौर का स्वागत किया।

मुख्य आयोजक जगन डागर ( पूर्व पार्षद टीम दीपेंद्र हुड्डा सदस्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता), राजेश आर्य, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी राजस्थान (इंटक )राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ने कहा कि उनकी इस मुहिम में उनके साथी राकेश चंडालिया जोकि प्रतिदिन इस कांग्रेस कार्यालय को सैनिटाइज करके अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे रहे हैं हम तहे दिल से उनका धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि यह सब कार्य नारायण डागर, भाई जोगिंदर पहलवान, भाई नरेंद्र कुमार (प्रधान) सेक्टर 55 आरडब्ल्यूए भाई सतेंद्र डागर, दीपेंद्र भाई, राजेंद्र प्रसाद, सुरेंद्र पाल शरण, शिवांग, आर सी शर्मा, डब्बू तायल, भाई दुष्यंत, अनूप कुलदीप त्यागी, मास्टरजी, सुदामा, अनिल पोसवाल, महानंद मिश्रा आदि साथियों के सहयोग से पूर्ण हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!