प्रेम प्रसंग के चलते बेटी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी अपनी मां की हत्या

  • क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने किया ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा
  • नाबालिग लडक़ी अपने दोस्त के साथ करना चाहती थी शादी, मां नहीं थी खुश जिसके चलते की हत्या
  • लडक़ी ने रात को नींबू के पानी में दी मां को नींद की गोलियां फिर दोस्त ने वीडियो कॉल कर बताया हत्या करने का तरीका

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए एक नाबालिग लडक़ी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपांशु उम्र 18 वर्ष पुत्र लवकेश निवासी जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश एवं एक नाबालिग लडक़ी उम्र 16 वर्ष निवासी फरीदाबाद के रूप में हुई है।

आपको बताते चलें कि दिनांक 10/11 जुलाई 2021 को उडिय़ा कॉलोनी डबुआ फरीदाबाद में रहने वाले विशाल ने पुलिस को शिकायत दी कि रात को किसी ने उसकी मां सुधा की हत्या कर दी है। जिस पर हत्या का मामला थाना डबुआ में दर्ज कर मामले की जांच क्राइम ब्रांच डीएलएफ को सौंपी गई थी। क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने मामले को जल्द सुलझाने के लिए टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की।

क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने अपने अनुभव, तकनीकी और सूत्रों के माध्यम से केस का खुलासा करते हुए आरोपी दीपांशु को 3 अगस्त 2021 और आरोपी किशोरी को आज दिनांक 4 अगस्त 2021 को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई।

आरोपी दीपांशु ने बताया कि वह और मृतका सुधा पत्नी स्वर्गीय प्रेमपाल उम्र 45 वर्ष की नाबालिग पुत्री दोनों पिछले 2 साल से प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे लेकिन मृतका सुधा उनके इस रिश्ते के खिलाफ थी।

इसी कारण दोनों ने मिलकर सुधा को मारने की योजना बनाई और योजना अनुसार दिनांक 10.07.2021 को दीपांशु नींद की गोलियां लेकर आया और अपनी प्रेमिका (नाबालिग लडक़ी) को दे दी।

लडक़ी ने निम्बू पानी (शिकंजी) में नींद की गोलियां अपनी माँ को खिला दी और रात को लगभग 12/12:30 बजे आरोपी दीपांशु से विडियो कॉल की, योजना अनुसार आरोपी दीपांशु ने पहले तकिये से मुह दबाने के लिए बोला और फिर चुन्नी से गला दबाने के लिए कहा, दीपांशु के कहे अनुसार पहले तकिये से और फिर चुन्नी से गला दबाकर लडक़ी ने अपनी माँ सुधा की हत्या कर दी।

क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जहां से माननीय अदालत ने आरोपी दीपांशु को जेल में भेज दिया और नाबालिग आरोपी लडक़ी को करनाल नाबालिक जेल भेजने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!