फरीदाबाद : आपकी सुरक्षा आपके साथ कार्यक्रम के तहत पुलिस को मिले 50 स्कूटर

  • पुलिस कमिश्नर, ओ पी सिंह एवं उमेश भाटिया, अभियंता हीरो मोटर काॅर्प एवं पंकज सहगल, सहगल ऑटोमोबाईल ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

फरीदाबाद ! हीरो मोटर काॅर्प एवं सहगल ऑटोमोबाईल ने फरीदाबाद पुलिस को पैट्रोलिंग के लिये 50 मोटरसाइकिल ‘‘आपकी सुरक्षा – आपके साथ‘‘ प्रोग्राम के तहत दी है। पुलिस आयुक्त ओ.पी. सिंह एवं हीरो मोटर काॅर्प के अभियता उमेश भाटिया एवं सहगल ऑटोमोबाईल के मालिक पकंज सहगल ने पुलिस आयुक्त कार्यालय, फरीदाबाद से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया है। सहगल ऑटोमोबाईल की तरफ से पकंज सहगल और हीरो मोटर काॅर्प की तरफ से अंभियता, उमेश भाटिया मौजूद रहे।

अपाको बताते चले कि फरीदाबाद पुलिस के द्वारा स्मार्ट पुलिसिंग के अन्तर्गत चलाये गये अभियान ’’आपकी सुरक्षा – आपके साथ’’ के तहत हीरो मोटर काॅर्प एवं सहगल ऑटोमोबाईल ने पुलिस को पैट्रोलिंग के लिए 50 स्कूटर दिए है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि स्कूटर के द्वारा पुलिस पैट्रोलिंग करेगी, जिससे कानून व्यवस्था बनाए रखने में फरीदाबाद पुलिस को मदद मिलेगी।

पुलिस आयुक्त ओ.पी सिंह ने बताया कि ये स्कूटर पैट्रोलिंग करने के साथ पीडित की मदद करने में भी काम में लाए जाएंगे। पुलिस इन राईडरों के द्वारा पीडित की मदद करने के लिए मौके पर जल्दी पहुॅच सकेगी। साथ ही पुलिस की पेट्रोलिंग बढेगी और अपराध में भी कमी आएगी।

पंकज सहगल और शउमेश भाटिया ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त ओ.पी सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि फरीदाबाद पुलिस को पैट्रोलिंग के लिए 50 स्कूटर देकर हमें बहुत खुशी हो रही है। हम इसी तरह आगे भी पुलिस की मदद करते रहेंगे। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ओ.पी सिंह ने पंकज सहगल एवं उमेश भाटिया का धन्यवाद करते हुए कहा कि पुलिस के बेड़े में 50 स्कूटर और शामिल हुए है यह पुलिस के लिए बड़ी खुशी की बात है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!