फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी नवनियुक्त प्रशासक जितेंद्र दहिया के कार्यभार संभालने के उपरांत शिष्टाचार भेंट के रूप में उनसे मिले और पौधा भेंट किया

फरीदाबाद : फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी एचएसवीपी सेक्टर-12 फरीदाबाद में नवनियुक्त प्रशासक जितेंद्र दहिया से उनके कार्यभार संभालने के उपरांत शिष्टाचार भेंट के रूप में मिलने गए और उन्हें एक पौधा भी भेंट किया। इस अवसर पर प्रधान अकाश गुप्ता, महासचिव गुरमीत सिंह देओल, उपप्रधान मुकेश चौधरी, सहकोषाध्यक्ष सरदार रंजीत सिंह, फीवा एचएसवीपी ग्रीवेंस कमेटी सदस्य रोहताश चहल, राजवीर नेताजी एवं आए हुए सदस्यगणों ने विभाग की इमेल से संबंधित समस्याओं के विषय में भी चर्चा की। वहीं पुराने बने हुए मकानों या भवनों का रिहायशी प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए आवेदन करने की स्कीम को आगामी 2 वर्षों तक रिओपन करने के लिए भी निवेदन किया।
प्रशासक महोदय ने सभी विषयों को धैर्य पूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि आगामी 10 दिनों में एक बार फिर इस विषय में विशेष चर्चा करने के लिए आप लोगों को पुन: आमंत्रित करके समाधान अवश्य करवा दिया जाएगा।



