फरीदाबाद के गाँव गौंछी पहुँचे बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव जेटली, जोरदार स्वागत हुआ

फरीदाबाद : प्रदेश में आगामी नगर निगम और नगर परिषद चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव जेटली फऱीदाबाद के गाँव गौंछी पहुँचे, जहां समाजसेवी पंडित आर. सी. शर्मा ने अपने साथियों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

श्री जेटली ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार ने सबका साथ सबका विकास की नीति पर काम किया है। साथ ही उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड चुनाव के नतीजों पर बोलते हुए श्री जेटली ने कहा कि दोनों प्रदेशों में पूर्ण बहुमत से बीजेपी की सरकार बनेगी। साथ ही राजीव जेटली ने चंद्रशेखर आज़ाद की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!