फरीदाबाद खेल परिसर सेक्टर-12 में ताईक्वान्डो चैम्पियनशिप हुई आयोजित

फरीदाबाद : फरीदाबाद डिस्टीक ताईक्वान्डो एसोसिएशन के प्रधान दुष्यंत शर्मा एडवोकेट ने बताया कि एसोसिएशन के द्वारा 19वीं डिस्ट्रीक ताईक्वान्डो चैम्पियन 2022 का सफल आयोजन खेल परिसर सेक्टर 12, फरीदाबाद में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ रेणुका सिंह, डीटीपी फरीदाबाद, ठाकुर कमल सिंह तंवर व आयोजक चेयरमैन के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में 10 स्कूल व एकेडमियों के 160 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में राम ताईक्वान्डो अकेडमी, ग्लोबल ताईक्वान्डो अकेडमी, एम बी एन सेक्टर-17, एम वी एन सेक्टर-88 तथा सैनिक पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर विभिन्न पदकों पर जीत दर्ज की।

सब जूनियन ब्वाय अंडर 18 कि.ग्रा. में शिवांशु कविस्ता स्वर्ण पदक, साकृत शर्मा रजत पदक, सब जूनियन ब्वाय अंडर 23 कि.ग्रा. में विराज शर्मा स्वर्ण पदक, अर्णव गुप्ता रजत, सब जूनियन ब्वाय अंडर 25 कि.ग्रा. में विराज पाल स्वर्ण पदक, यशश यादव रजत पदक, अजहर व अभिराज सिंह चौहान काश्य पदक, सब जूनियन ब्वाय अंडर 29 कि.ग्रा. में नक्ष कुमार स्वर्ण पदक, कुश पवार रजत पदक, नवदीप मोर व तेजस गुप्ता काश्य पदक, सब जूनियन गर्ल अंडर 18 कि.ग्रा. में एलिस गोल्ड मेडल, पनवी गोगिया सिल्वर मेडल, काशवी व सांवी कुंडू ब्रॉन्ज मेडल, सब जूनियन गर्ल अंडर 18 कि.ग्रा. में वंशिका बघेल गोल्ड मेडल, निष्का अरोड़ा सिल्वर मेडल, सब जूनियन गर्ल अंडर 20 कि.ग्रा. में रिधिमा अग्रवाल गोल्ड मेडल, अरिका मोहन सिल्वर मेडल, सब जूनियन गर्ल अंडर 22 कि.ग्रा. में वेधई गुप्ता गोल्ड, मिहिका शर्मा रजत पदक जीता।

केडेट गर्ल अंडर 41 कि.ग्रा. में परमीत मोर गोल्ड मेडल, रितिका तायडे सिल्वर मेडल, केडेट गर्ल अंडर 44 कि.ग्रा. में अंशु मित्तल गोल्ड मेडल, यशिका चौधरी सिल्वर मेडल, केडेट गर्ल अंडर 47 कि.ग्रा. में वाणी वर्मा गोल्ड मेडल, अनन्या कीना सिल्वर मेडल, केडेट गर्ल अंडर 59 कि.ग्रा. में चंचल गोल्ड मेडल, जाहन्वी मालिक सिल्वर मेडल, केडेट ब्वाय अंडर 33 कि.ग्रा. में दक्ष बघेल गोल्ड मेडल, दर्शील शर्मा सिल्वर मेडल, सारांश कौशिक ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

प्रतियोगिता का समापन गिरिराज सिंह डिप्टी डायरेक्टर स्पोट्र्स व अनिता भाटिया डीएसओ फरीदाबाद, शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट ने किया। इस मौके पर फरीदाबाद डिस्टीक ताइक्वांडो एसोसिएशन के प्रधान दुष्यंत शर्मा एडवोकेट, फरीदाबाद कॉन्वेंट स्कूल के वाइस चेयरमैन सुनील मान, एस वी एम ग्रुप के डायरेक्टर मदन गोयल, ठाकुर कमल सिंह तंवर ने शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट को तस्वीर देकर सम्मानित किया।

इस प्रतियोगिता के आधार पर ही भविष्य में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिले की टीम भेजी जाएगी। इस प्रतियोगिता में विशाल सचदेवा, एडवोकेट प्रिया शर्मा, एडवोकेट दीप शर्मा, हंसराज कुंडू, कुमकुम गौतम, पूनम डीपीई, रक्षा, रामधन व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी ताइक्वांडो कोचों, स्कूल, अकेडमी, ऑफिशियल्स, अभिभावकों तथा खिलाडिय़ों का धन्यवाद करती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!