फरीदाबाद : नुक्कड़ नाटकों से पोषण के लिए किया गया जागरूक

फरीदाबाद, 19 जनवरी। सही पोषण देश रोशन के नारे के साथ व्रज मंडल की टीमों ने एन आईं टी, फतेहपुर चंदेला, इंदिरा कॉलोनी और गांधी कॉलोनी मै नुक्कड़ नाटकों के जरिए पोषण जागरूकता अभियान चलाया। इन टीमों ने लोगो को पोषण के सूत्र बताए ओर पोषक आहार लेने की शपथ भी दिलाई गई। साफ सफाई को अपनाने के लिए भी जागरुक किया गया। गोद भराई व अन्न प्राशन की रस्मो के बारे में भी बताया गया। आंगनवाड़ी सुपरवाइजर स्मिता धीमान के साथ नीलम सिंह, तरुणा, पूनम, नीना, इंदु वधवा ने जागरूकता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई।



