महिला आयोग हरियाणा की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने सामाजिक कार्यकर्ता पूनम सिनसिनवार को किया सम्मानित

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : विश्व महिला समानता दिवस के उपलक्ष में हरियाणा महिला आयोग और इंडिया न्यूज़ हरियाणा के सौजन्य से ‘‘हम महिलाएं’’ नामक एक कानक्लेव मिलन वाटिका, सेक्टर 11, फरीदाबाद में आयोजित किया गया जिसमें देश भर से आई हुई महिला पुलिस, डॉक्टर, वकील, उद्यमी और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने महिला समानता के ऊपर अपने-अपने विचार प्रकट किए।

इस अवसर पर महिला आयोग हरियाणा की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने उपस्थित महिलाओं को महिला आयोग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला को आज के युग में डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस प्रशासन और वकील आज सभी क्षेत्रों में महिलाएं आगे हैं और 100 प्रतिशत महिलाएं आएंगी। सभी क्षेत्रों में आपको महिलाएं नजऱ आएंगी। महिलाओं को पता होना चाहिए कि पर्वतारोही और हरियाणा चीफ मिनिस्टर की ओएसडी अनीता कुंडू है! उन्होंने कहा महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। महिलाएं किसी भी लक्ष्य को पूरा करने में सक्षम हैं। आज का युग महिलाओं का युग है और महिलाओं की राजनीतिक क्षेत्र में भी 50 प्रतिशत भागीदारी की है।

इस अवसर पर एसीपी महिला सेल मोनिका ने अपने विचार रखें। उन्होंने कहा महिला थानों को महिलाओं के अनुरूप चलाया जा रहा है ताकि महिलाओं की सुनवाई तेजी से हो और महिला अपराध पर नियंत्रण हो। साथ ही उन्होंने कहा गांव के प्रति हो रहे अपराधों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बहुत तेजी से आधुनिकीकरण की तरफ अपने कदम बढ़ा चुकी है। वहीं इस अवसर पर अन्य क्षेत्रों में काम कर रही सामाजिक कार्यकर्ताओं, उद्यमियों, डॉक्टर और वकीलों को सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!