फरीदाबाद में हार्डवेयर पेट्रोल पंप के सामने ट्रक व बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवकों की मौत

फरीदाबाद (मनीष) 13 मार्च। हार्डवेयर पेट्रोल पंप के सामने ट्रक व बाइक की जोरदार टक्कर हुई जिसमें बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक ड्राइवर ने ट्रक रोकने की जगह बाइक सवार युवकों पर ट्रक चढ़ा दिया और भागने लगा। तभी कई बाइक सवार युवकों ने बाइक से पीछा कर ट्रक ड्राइवर एवं ट्रक को रोका। इसके बाद मौके पर मदद के लिए स्थानीय पुलिस बुलाई गई एवं आसपास के लोगों ने इक_ा होकर युवकों को फरीदाबाद के सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। गौरतलब है कि यहां पर कई कंपनियां हैं और उनके सामने बड़ी संख्या में ट्रक खड़े रहते हैं। जिनसे इस तरह की दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है और आज किसी के घर के दो दीपक बुझ गए।



