फरीदाबाद मेट्रो स्टेशन पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड टीम ने चलाया सर्च अभियान

फरीदाबाद : सभी मेट्रो स्टेशन पर पुलिस प्रशासन के द्वारा बम निरोधक दस्ता की टीम व डॉग स्क्वायड की टीम के साथ थाना प्रबंधक मेट्रो पुलिस स्टेशन ओल्ड ने आज 10:00 बजे ओल्ड मेट्रो स्टेशन से शुरुआत करके सभी मेट्रो स्टेशन की चेकिंग बम निरोधक दस्ते के साथ सुरक्षा की दृष्टि से की गई। जिसमें सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के बारे में बताया गया।
जिसमें पुलिस टीम के साथ डॉग स्क्वायड टीम और डीएमआरसी टीम स्टाफ नवीन कुमार स्टेशन मैनेजर, जसवंत सिंह हेड एससी, सीआईएसफ स्टाफ, आरके दलेर इंस्पेक्टर, आरके रंजन सब इंस्पेक्टर, QRT एंड सीआईएसफ स्टाफ भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बम निरोधक दस्ता पुलिस टीम के साथ मिलकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए फरीदाबाद में सभी मेट्रो स्टेशन पर सर्च अभियान चलाया।

सुरक्षा को दुरुस्त करने के लिए बम निरोधक दस्ते 24 घंटे पुलिस लाइन में तैनात रहते है। बम या विस्फोटक पदार्थ आदि के संबंध में अगर कोई सूचना मिलती है तो बम निरोधक दस्ता तुरंत मौके पर पहुंचेगा तथा कार्रवाई करेगा। इसके अतिरिक्त बम निरोधक दस्ता प्रतिदिन चेकिंग अभियान चलाएगा। जिसके तहत शहर में संवेदनशील व महत्वपूर्ण स्थानों की बारीकी से जांच की जाएगी। ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना घटित होने से पहले निपटा जा सके।
डीसीपी मुख्यालय नितीश अग्रवाल के द्वारा शहर में सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए हाल में पंजाब एरिया में हुई घटनाओं को देखते हुए दिए गए दिशा-निर्देशों पर एनसीआर एरिया में सतर्कता बढ़ाई गई है। शहर में सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए फरीदाबाद पुलिस के सभी थाना प्रबंधक द्वारा एरिया के मौजीज व्यक्ति, RWA प्रधान इत्यादि को सुरक्षा की दृष्टि से अगाह किया गया है। एरिया के किरायेदारों, ड्राइवर, सहायक, मेड, इंत्यादी व्यक्ति जो उनके एरिया में रहते हैं की वेरिफिकेशन कराएं। बाहरी,अजनबी एवं संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में पुलिस को सूचित करें।



