फरीदाबाद लोकसभा में मेहनती कार्यकर्ताओं को जोडऩे का काम करूंगी : प्रियंका भारद्वाज

फरीदाबाद 6 जुलाई। भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की फरीदाबाद जिला अध्यक्ष प्रियंका भारद्वाज का बल्लभगढ़ विधानसभा की ऑटोफिन तिलक नगर कॉलोनी में भव्य स्वागत किया गया। वहीं बीजेपी से दुखी जनता ने अपने दुखड़े प्रियंका भारद्वाज को सुनाएं और ऑटो पिन तिलक नगर की जनता ने कहा कि हम कांग्रेस सरकार में अच्छे थे, अब तो हमारी हालत खराब है।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष प्रियंका भारद्वाज ने कहा कि हम कांग्रेस सरकार आने पर झुग्गी झोपडिय़ों को पक्का करने का काम करेंगे और आपकी सभी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे और आप की तिलक नगर ऑटोपिन में सीवर लाइन व पानी की लाइन पूर्ण रूप से डलवाने का प्रयास करेंगे।
प्रियंका भारद्वाज ने कहा कि जिस उम्मीद के साथ प्रदेश नेतृत्व ने मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी है वह पूरी ईमानदारी के साथ उसका निर्वहन करने का प्रयास करेंगी। पूरे फरीदाबाद हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। प्रदेश का किसान, नौजवान, व्यापारी एवं छात्र परेशान है। लूट एवं हत्या अपने चरम पर है। मगर हरियाणा की सरकार नींद में सोई हुई है। मगर अब इस कुंभकरणी नींद में सोई हुई सरकार को जगाने का समय आ चुका है।

जनता की समस्याओं को लेकर आंदोलन किया जाएगा एवं 2022 में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया। फरीदाबाद की जन समस्याओं को लेकर लोग हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा के नेतृत्व में संघर्ष करने को तैयार हैं। उन्होंने जिला अध्यक्ष बनने पर राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा, महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव, प्रदेश अध्यक्ष सुधा भरद्वाज व फरीदाबाद कांग्रेस कमेटी से चौ महेंद्र प्रताप, ललित नागर, लखन सिंगला, आनंद कौशिक, करण दलाल,विधायक नीरज शर्मा, भाई विजय प्रताप, सुमित गॉड और भाई ज्योतिंद्र भढ़ाना (रिंकू) का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कांग्रेसी नेता रामवती, लालू प्रधान, रेखा, विमला, सोनिया, राजकुमार ठाकुर, सुमन, रानी, सुभाष मौर्या, मंगल मुजेसर, विक्की उज्जैनवाल मौजूद रहे।



