फरीदाबाद शहर में खुले सीवर के होल दे रहे हादसों को दावत

फरीदाबाद 23 अक्टूबर। फरीदाबाद शहर के एनआईटी क्षेत्र में खुले सीवर के मैनहोल हादसों को दावत दे रहे हैं। दरअसल कई इलाकों में मैनहोल से ढक्कन गायब हैं। ऐसा माना जा रहा है कि चोरों ने लोहे के ढक्कन चोरी किए है। हालांकि कुछ स्थानों पर निगम ने नए ढक्कन लगाए हैं, लेकिन उनकी गुणवत्ता अच्छी न होने के कारण वे वाहनों का वजन नहीं सहन कर पाते हैं और जल्द ही टूट जाते हैं।
करीब 15 दिन से नेहरू ग्राउंड ई18 और ई39 के आसपास सीवर के ढक्कन गायब हैं जहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस मैनहोल को लेकर इकट्ठे हुए जिला टैक्स बार एसोसिएशन पूर्व प्रधान संदीप शेठी, एडवोकेट दीपक गेरा, नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट अध्यक्ष यशपाल शमार्, भारत भूषण, अभिषेक, तरुण आदि लोगों ने बताया कि गटर 15 दिनों से खुला हुआ है और नगर निगम कोई ध्यान नहीं दे रहा है। वहीं ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन रोड पर भी ऐसा ही हाल देखने को मिला, जब एक सैन्ट्रो गाड़ी का अगला पहिया गटर के मेनहोल में फंसा दिखा। जिस वजह से जाम की स्थिति पैदा हो गई और गाडिय़ों की लंबी लाइन लग गई।

इसी प्रकार एनआईटी क्षेत्र में सीमेंटिड सडक़ ों के निर्माण के बाद मैनहोल ऊपर उठाए गए थे तथा पुराने मैनहोल पर लोहे के ढक्कन लगे थे। मगर पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में ढक्कन अचानक गायब होने शुरू हो गए। इस मामले पर स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के अंधेरे में नशेड़ी व कबाड़ी ढक्कन चोरी कर ले जाते हैं। इसीलिए ऐसे में खुले मैनहोल हादसों को दावत दे रहे हैं।



