फरीदाबाद : सेक्टर 23 में पहली बार वूमैंस पावर द्वारा किया गया रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

फरीदाबाद। जैसा कि आप सब जानते हैं की कोरोना की वैश्विक महामारी के चलते फरीदाबाद शहर के सभी ब्लड बैंक खाली पड़े हैं जिसके कारण मरीजों को रक्त लेने में दिक्कत हो रही है। इसी परेशानी को समझते हुए सेक्टर 23 के सरकारी स्कूल में पहली बार वूमैंस पावर द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रुप से महिलाओं ने बढ़ चढक़र भाग लिया। इस कैंप के सफल आयोजन में प्रेसिडेंट चांदनी आजाद अली, वाइस प्रेसिडेंट सुनीता रानी, सचिव रूपा बरनवाल, उपसचिव शकुन तोमर व रेणु शर्मा, ऊर्जा बरनवाल, संजना झा, रिद्धिमा, अफ़साना, संगीता रावत एडवोकेट व अन्य महिलाओं का विशेष योगदान रहा। वूमैंस पावर की टीम ने सभी को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि पूरे भारत में आप कहीं भी हो सभी को रक्तदान करना चाहिए।

यह कैंप डॉ हेमंत अत्री की टीम, रोटरी ब्लड बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट सेक्टर 9 की टीम और वूमैंस पावर की टीम ने मिलकर लगाया। इस कैंप में 25 यूनिट एकत्रित किया गया।
कैंप में मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिप्पर चंद शर्मा ने रक्त दाताओं की हौसला अफजाई की। उन्होंने वूमैंस पावर की सभी महिलाओं को उनके अच्छे काम के लिए बधाई दी। जैसा की आप सबको पता है डॉक्टर हेमंत अत्री व उनकी टीम द्वारा शहर में निरंतर विभिन्न जगहों पर डोनेशन कैंप लगाए जाते हैं। इस अवसर पर डॉ हेमंत अत्री ने बताया कि रक्त एक ऐसी चीज है जो मनुष्य से मनुष्य में ट्रांसफर होती है और इसलिए रक्तदान महादान कहलाता है। मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है।
विभिन्न सामाजिक संगठनों ने इस कैंप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जिसमें मुख्य रुप से सेवाभाव चैरिटेबल ट्रस्ट से गजना कालीरमन, मिशन जागृति से निर्दोष सैनी और विपिन शर्मा, समाज सेवी अमरजीत रंधावा ने भी हमारा हौसला बढ़ाया। इसके अलावा सेक्टर 23 के शहवासियों में परवीन दत्त, साहिल अली, वरुण मेहता, ऋषभ खान, अनिल दहिया, यश शर्मा, संजय स्वामी, दीपांशु, और अनुराग गर्ग ने बढ़=चढक़र हिस्सा लिया।

इस अवसर पर वूमैंस पावर की टीम ने 2 पौधे भी लगाए जिसमें साँसे मुहिम से जसवंत सिंह और आशीष मंगला भी विशेष उपस्थित रहें। गौंछी गाँव से भी युवा अभिषेक देशलन और कई युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और रक्तदान किया। वूमैंस पावर से सुनीता रानी ने सबसे पहले रक्त दान देकर कैंप की शुरुआत की। उनके साथ टीम की संजना झा और रिद्धिमा ने भी रक्तदान किया। इस कैंप के अंदर आई सभी महिलाओं में जोश देखते ही बनता था और चांदनी आजाद अली, सुनीता रानी, रूपा बरनवाल और शकुन तोमर ने टीम की सभी महिलाओं के साथ कैंप को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि उनकी टीम 3 महीने में एक बार रक्तदान शिविर जरूर का आयोजन करेगी।



