बच्चों के स्वास्थ्य को न करें नजरअंदाज : चांदनी आजाद अली

फरीदाबाद : ऑनलाइन क्लासेस के चलते बच्चों में आँखों की दिक्कत आजकल ज्यादा ही दिखाई दे रही है। जैसा कि सभी को पता है कि ऑनलाइन क्लासेस की वजह से फोन का इस्तेमाल बढ़ गया है, जिसका सीधा असर बच्चों की आंखें पर पड़ रहा है। जिस वजह से बच्चों में नजऱ कमजोरी की बीमारी बढ़ती जा रही हैं।

इसी को मद्देनजर रखते हुए महिला शक्ति की टीम ने दृष्टि आई केयर सेंटर के साथ मिलकर रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद सिटी के नेतृत्व में श्रीराम मॉडल स्कूल सेक्टर-21ए में फ्री आई चेकअप कैंप लगाया गया। कैंप में स्कूल के बच्चे और मैनेजमेंट स्टाफ ने बढ़-चढक़र हिसा लिया। लगभग 300 बच्चों का चेकअप किया गया। वहीं बाकी बचे बच्चों के लिए दोबारा कैंप की व्यवस्था की जाएगी।

कैंप की संस्थापक चाँदनी आज़ाद अली ने कहा कि उनकी पूरी टीम श्रीराम मॉडल स्कूल प्रबंधन का ताहे दिल से धन्यवाद करती है कि इतने अच्छे से उन्होंने सब व्यवस्था की। चाँदनी ने कहा वह समय-समय पर उनके साथ मिलकर कैंप लगाते रहेंगे। कैंप में संस्थापक चाँदनी आजाद अली के साथ उपाध्यक्ष डॉली कपूर मुख्य भूमिका में रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!