जेब काटने के मामले में आरोपी को अपराध शाखा उंचा गांव की टीम ने किया गिरफ्तार, 2000 रु नगद बरामद

पूछताछ में गांव चांदपुर के खेतो से सौलर प्लेट चोरी के मामले का भी खुलासा

फरीदाबाद- पुलिस उपायुक्त, अपराध, मकसूद अहमद द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने व अपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा उंचा गांव की टीम ने जेब काटने व चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया गिरफ्तार आरोपी बीरू मूल रुप से गांव पिंगोड पलवल का रहने वाला है और अब गांव झाडसेंतली सेक्टर-58 में रह रहा है। जिसको अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से बल्लबगढ़ बिसमिल्ला होटल के पास से काबू किया है। पूछताछ में बताया कि उसने 01 मई को NIT-5 नम्बर SBI बैंक में एक व्यक्ति के जेब से 32000/-रु निकाले थे। जिसका थाना NIT में अभियोग दर्ज है। बीरु से पूछताछ में 2000/-रु बरामद हुए है। आरोपी से पूछताछ में एक अन्य सौलर पैनल चोरी मामले का खुलासा हुआ जिसमें पूछताछ में बताया कि माह अक्टूबर में उसने गांव चांदपुर के खेतो से सौलर प्लेट चोरी की थी, सौलर प्लेट को किसी अनजान व्यक्ति को 5000/-रु में बेच दिया। आरोपी ने चोरी की प्लेट को बेचने से प्राप्त किए गए रुपए में से 2500/-रु बरामद कराएं है। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!