विश्व मित्रता दिवस पर मित्र का महत्व बताया, फोटो फ्रेम और स्मृति चिन्ह बनाए

फरीदाबाद ! राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन एच तीन फरीदाबाद में सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड, गाइडस तथा जूनियर रेडक्रॉस ने प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में आयोजित ई कार्यक्रम में विश्व मित्रता दिवस पर ब्रिगेड और जूनियर रेडक्रॉस सदस्यों ने मित्रता के महत्व से अवगत करवाया। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि मनुष्य एक सामाजिक जीव हैं और हमेशा अपने जीवन में मित्रों को महत्व देते हैं। इस महान भावना का जश्न मनाने के लिए यह समझा जाता है कि एक दिन दोस्तों और दोस्ती के लिए समर्पित है। इस दिन को मित्रों के सम्मान में अमेरिका में अवकाश के रूप में घोषित किया गया था। विश्व मित्रता दिवस का आयोजन हर वर्ष किया जाता है। विश्वभर में कई अन्य देशों ने मित्रता दिवस मनाए जाने का यह सुंदर विचार आनंदपूर्वक स्वीकार किया था।

प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र ने अंतत: 30 जुलाई को आधिकारिक अंतर्राष्ट्रीय मैत्री दिवस के रूप में घोषित किया. भारत में यद्यपि इसे सामान्यतः अगस्त मास के पहले रविवार को मनाया जाता है। 1998 में संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान की पत्नी, नैन अन्नान ने यूएन में विनी द पूह को मित्रता के वैश्विक राजदूत के रूप में घोषित किया। ब्रिगेड अधिकारी व जूनियर रेडक्रॉस काउन्सलर रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने बताया कि यह व्यक्तियों, देशों और संस्कृतियों के बीच मित्रता, शांति के प्रयासों को प्रेरित करने का अवसर प्रदान कर सकता है और समुदायों के बीच पुलों का निर्माण कर सकता है। इस विशेष दिन पर आप अपने मित्रों को गिफ्ट देकर इस दिन को सेलिब्रेट कर सकते हैं।  यद्यपि मित्रता किसी उपहार की मोहताज नहीं होती, लेकिन ये तो एक बहाना है आपके दोस्त के प्रति आपके लगाव का। जिसके लिए आप उन्हें मेमरी डायरी, फ्रेंडशिप बैंड, हैंडमेड कार्ड भी दे सकते हैं। आज प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने छात्रा आरती, हर्षिका, अंशिका, सोनी, जिया, रियांका, रेखा, कोमल और तबिंडा द्वारा बनाए गए फोटो फ्रेम तथा स्मृति चिन्हों की सराहना की तथा प्राध्यापिका जसनीत कौर और पूनम की सुंदर आयोजन की प्रशंसा की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!