“नशा मुक्त भारत पखवाडा” के अन्तर्गत नशा तस्करों पर प्रहार करते हुए 4.162 ग्राम गांजा सहित आरोपी को अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद- पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के मार्ग दर्शन में फरीदाबाद पुलिस के थाना/चौकी व अपराध शाखा टीम के कर्मचारियों ने “नशा मुक्त भारत पखवाडा” अभियान के तहत नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ एक विषेश अभियान चलाया गया है। जिसके तहत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने नशे की तस्करी करने वाले आरोपी को काबू किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने मामले में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार जोगेन्द्र(35) मूल रुप से गाँव सुरेती जाखल महेंद्रगढ़ हाल साई बिहार कॉलोनी ,भूपानी का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से गस्त के दौरान बाईपास रोड़ सेक्टर-17 से इको कार सहित काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 4.162 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-17 में अवैध नशा तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गांजा को वाराणसी में किसी व्यक्ति से खरीद कर लाया है। आरोपी से मामले में अधिक पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर पुलिस रिंमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!