बी आर सिंगला ने सेक्टर-9 स्थित रोटरी ब्लड बैंक में स्वयं पहुंच कर अपना 25वां रक्तदान किया

फरीदाबाद : विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर वैश्य समाज सेक्टर 28, 29, 30, 31 के महासचिव बी आर सिंगला ने सेक्टर-9 स्थित रोटरी ब्लड बैंक में स्वयं पहुंच कर अपना 25वां रक्तदान किया। सिंगला ने बताया कि उन्होंने पहली बार रक्तदान वैश्य समाज द्वारा जनवरी 1997 में आयोजित पहले ब्लड डोनेशन कैम्प में दिया था। उस कैम्प का उद्घाटन करने आये तत्कालीन उपायुक्त बी के पाणिग्रही ने पहली बार रक्तदान करने व कैम्प के आयोजन पर बधाई देते हुए भविष्य में लगातार रक्तदान करते रहने की दी गई प्रेरणा से उत्साहित होकर मैंने वर्ष में कम से कम एक बार तो अवश्य व कभी-कभी 3 बार भी रक्तदान किया।

उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत रक्तदान के साथ-साथ वर्षों से संगठन वैश्य समाज के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष स्थायी रूप से विशाल रक्तदान शिविर आयोजित कर एनजीओ श्रेणी में वार्षिक सर्वाधिक रक्त यूनिट्स दान करने का रिकॉर्ड भी उनकी संस्था के नाम दर्ज कराया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!