510 ग्राम गांजा सहित आरोपी को अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने नशा तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी भोकल बिहार के भागलपुर एरिया का रहने वाला है जो फिलहाल फरीदाबाद के फतेहपुर चंदीला में रह रहा है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर एनआईटी थाना क्षेत्र से अवैध से सहित काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर 510 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। जिसके खिलाफ थाना एनआईटी में नशा तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह नशा वह बिहार से लेकर आया था जिसकी पुलिस द्वारा पड़ताल की जा रही है। पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!