संतोष यादव ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं को आम आदमी पार्टी को जिताने के लिए दिल्ली रवाना किया

फरीदाबाद, 7 जनवरी। आम आदमी पार्टी (आप) नेता संतोष यादव ने एन आईटी 86 विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाकर सैकड़ों कार्यकर्ताओं को आम आदमी पार्टी को जिताने के लिए दिल्ली रवाना किया। इस मौके पर केंद्रीय पदाधिकारी सौरभ झा, वरिष्ठ पदाधिकारी राजकुमार, मुन्ना शर्मा, विवेक, जगदीश पांडे, संजय कुमार, विनीत, हरिदत्त शर्मा, उषा, किरण बघेल, सुशील, नविल सलमानी, अनिल गोयल, अजय गोयल, प्रमोद यादव, लल्लन साहनी, राणा यादव, पंकज मंडल, कुमोध झा, हीरालाल पंसारी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
वहीं संतोष यादव ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने गरीबों को बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी अन्य बहुत सी योजनाएं आम आदमी तक बिना किसी भ्रष्टाचार के पंहुचाया है इसलिए पूरी दिल्ली बोल रही है ‘‘अच्छे बीते पांच साल, लगे रहो केजरीवाल’’। उन्होंने सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पूरे जोश के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव को आम आदमी पार्टी के पक्ष में करने के लिए कूदा चुके हैं और सभी कार्यकर्ता अलग-अलग विधानसभा में जाकर आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि फरीदाबाद के प्रत्येक विधानसभा में कार्यकर्ताओं का संगठन बना दिया गया है और सबको दिल्ली जीतने के लिए रवाना कर दिया गया है।



