बेहद जरूरी हैं संस्कार

फरीदाबाद (मदन लाहौरिया)। जाट समाज फरीदाबाद द्वारा सेक्टर 16 स्थित किसान भवन में आयोजित सर छोटूराम मेमोरियल एजुकेशनल अवार्ड समारोह में विधायक सीमा त्रिखा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज के माहौल में छात्र मार्कशीट में ज्यादा अंक लेने की होड़ में संस्कार और गुणों की बिलकुल परवाह नहीं कर रहे! संस्कार से बड़ी कोई चीज नहीं! आरम्भ से ही स्कूलों में बच्चों को साधारण शिक्षा के साथ-साथ वैदिक शिक्षा, योग ध्यान साधना व अनुशासन में रहने के संस्कार सिखायें जायें ताकि बच्चों की बुद्धि बचपन से ही प्रखर बन सके! बच्चों को संस्कार सिखाना बेहद जरूरी है!

जाट समाज के प्रधान एवं पूर्व आईएएस अधिकारी जयपाल सिंह सांगवान की अध्यक्षता और महासचिव एच.एस. मलिक के मंच संचालन में यह समारोह आयोजित किया गया! इस समारोह में फरीदाबाद जिले के 198 स्कूलों के दसवीं कक्षा में प्रथम आये छात्र छात्राओं को अवार्ड से सम्मानित किया गया!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!