बोलकर नहीं, करके दिखाएंगे, हर गरीब लडक़ी का विवाह हम करवाएंगे : बलराम भाटी

फरीदाबाद : 2 साल पूर्व अपने पिता को खो चुकी एक गरीब लडक़ी ने कभी यह नहीं सोचा होगा कि उसका विवाह इतनी धूमधाम से होगा कि वह पूरे क्षेत्र में मिसाल बन जाएगी। इस नेक कार्य को युवा समाजसेवी एवं वार्ड नंबर 7 से पार्षद पद के भावी उम्मीदवार बलराम भाटी ने बखूबी तरीके से करवाया, जिसकी पूरे क्षेत्र में उनकी चौतरफा प्रशंसा हो रही है।
दरअसल क्षेत्र के एक वरिष्ठ बुजुर्ग के माध्यम से बलराम भाटी को जानकारी मिली कि किसी गरीब कन्या के लिए कुछ लोग मदद मांगने आए है, जिस पर लोगों की बात सुनने के बाद बिना संकोच किए हजारों रूपए का सामान उस लडक़ी के विवाह में कन्यादान के रूप में दे दिया।
बलराम भाटी का कहना है कि संसार में गरीबों की सेवा करना सबसे पुण्य का कार्य है और मौजूदा हालातों में ऐसी अनेक बहन-बेटियां हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के चलते अक्सर अविवाहित रह जाती हैं। ऐसी बहन-बेटियों के विवाह का जिम्मा वह उठाएंगे और वह बोलकर नहीं बल्कि वह इस नेक कार्य को करके समाज में एक मिसाल कायम करने का काम करेेंगे। श्री भाटी ने बताया कि उनका उद्देश्य वार्ड के लोगों के सुख-दुख में एक बेटे की तरह भागेदारी निभाना है और इसी उद्देश्य को लक्ष्य मानकर वह आगामी नगर निगम चुनाव में लोगों के बीच जनप्रतिनिधि बनकर उनकी समस्याओं को दूर करवाना चाहते है।
उन्होंने कहा कि अगर वार्ड की जनता ने उन्हें अपना सेवक चुनकर निगम सदन में भेजा तो वह वार्ड नंबर 7 को विकास के मामले में सबसे अव्वल वार्ड बनाने में कोई कोर कसर बाकि नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों के लिए उनके घर के दरवाजे दिन-रात खुले है।



