भाजपा अध्यक्ष पद से हटाए गए मनोज तिवारी !

नई दिल्ली ! भारतीय जनता पार्टी ने राज्य स्तर पर अपने नेतृत्व में कई परिवर्तन किए। इसके अनुसार भाजपा ने छत्तीसगढ़, दिल्ली और मणिपुर में प्रदेश अध्यक्षों में फेरबदल किया है। इसके साथ ही दिल्ली में अभी तक यह जिम्मेदारी संभाल रहे मनोज तिवारी को हटाते हुए आदेश कुमार गुप्ता को यह जिम्मा दिया गया है। विष्णुदेव साई को छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है और एस टिकेंद्र सिंह को मणिपुर का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। बता दें कि मनोज तिवारी का कार्यकाल भी समाप्त हो गया था जिसके चलते यह फैसला लिया गया है। आदेश गुप्ता नॉर्थ एमसीडी के पूर्व मेयर रह चुके हैं और वर्तमान में पार्षद हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।

गौरतलब है कि दिल्ली चुनाव में भाजपा के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद से ही माना जा रहा था कि भाजपा मनोज तिवारी को दोबारा अध्यक्ष नहीं बनाएगी। चुनाव के बाद से ही इस पद के लिए लॉबिंग तेज हो गई थी। कई नेता इस पद के लिए अपनी जुगत लगा रहे थे। पार्टी के सूत्रों का ये भी कहना है कि अगर तिवारी को प्रदेश अध्यक्ष पद पर दोबारा मौका नहीं दिया गया है तो उन्हें दूसरी बड़ी जिम्मेदारी देनी होगी। क्योंकि वे पार्टी के स्टार प्रचारक है और दिल्ली में पूर्वांचली चेहरा भी हैं। यह फैसला आने वाले एमसीडी चुनाव को ध्यान में रखकर भी किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!