भारत विकास परिषद् संस्कार शाखा द्वारा लोहड़ी एवं मकर सक्रांति का त्यौहार हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया

फरीदाबाद : भारत विकास परिषद् संस्कार शाखा द्वारा लोहड़ी एवं मकर सक्रांति का त्यौहार हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया । लोहड़ी के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय मंत्री राजकुमार अग्रवाल, अमर बंसल, सुरेन्द्र जगगा, सुनील गर्ग, अजय मल्होत्रा, अनूप गुप्ता व महिला संयोजिका रमा सरना व कार्यक्रम संयोजिका विनीता गुप्ता ने लोहड़ी जलाकर व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस रंगारंग कार्यक्रम में क्षेत्रीय मंत्री एस.एन. बंसल, जिला अध्यक्ष प्रमोद टिबडेवाल, संस्कार शाखा के डॉ. बाल किशन गुप्ता, विदुर सोगी, महेन्द्र सर्राफ, संजीव शर्मा, अनिल गर्ग, अनुभव महेश्वरी, निलेश मंगला, विवेक सरना, मनोज मंगला, कल्पना अग्रवाल, सुनीता गुप्ता, वन्दना दुआ ने विशेष रूप से उपस्थिति दर्ज की।

अमर खान द्वारा निर्देशित पंजाबी भांगड़ा व परिषद सदस्यों द्वारा प्रस्तुत युगल नृत्य ने पूरे सभागार को बांधे रखा। बच्चों के लिए क्वीज एवं तंबोला गेम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रतिभागियों को गिफ्ट दिए गए और गेम्स के सभी विजेता सदस्यों को भी गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया व लोहड़ी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम समाप्ति पर पंजाबी सॉन्ग ने पूरे सभागार को झूमने के लिए मजबूर कर दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!