महिलाओं में माहवारी सम्बंधी जागरूकता और सैनिटरी पैड्स का फ्री वितरण

फरीदाबाद 23 जुलाई। वूमैंस पॉवर की टीम ने अपना ड्रीम प्रोजेक्ट सैनिटरी पैड्स का फ्री वितरण 17 जुलाई 2020 को लांच किया था। वहीं आज सेक्टर 22 व 23 के स्लम एरिया में रहने वाले पहले 51 परिवार की महिलाओं और लड़कियों के बीच में सैनिटरी पैड्स का फ्री वितरण किया गया। वूमैंस पॉवर की टीम ने सभी महिलाओं और लड़कियों को सैनिटरी पैड्स यूज करने के बारे में भी बताया।
आमतौर पर महावारी पर हर कोई खुलकर बात करने से झिझकता है, यह एक संकोच का विषय माना जाता रहा है। लड़कियां आपस में भी इस पर बात करने से शर्माती हैं क्योंकि उन्हें शुरू से ही यह सिखाया जाता है कि यह एक गुप्त या पर्सनली बात है जिस पर सबके सामने चर्चा करना ठीक नहीं। आधुनिक होते समाज में आज भी कई भ्रांतियां जुड़ी हुई है। कई महिलाएं तो आज भी जानकारी के अभाव में कपड़ों का प्रयोग करती है तो कुछ आर्थिक तंगी के अभाव में। इसी विषय को ध्यान में रखते हुए वूमैंस पॉवर की टीम ने यह निर्णय लिया कि वह हर महीने करीब 50 परिवार की महिलाओं और लड़कियों को फ्री सेनेटरी पैड उपलब्ध कराएगी और उन्हें महावारी में कपड़ा प्रयोग ना करना और उससे होने वाली परेशानियों से भी अवगत कराएंगी।
इस मुहीम में वूमैंस पॉवर की टीम कई महिलाओं ने भाग लिया, जिसमें प्रेसिडेंट चांदनी आजाद अली, वाइस प्रेसिडेंट सुनीता रानी, सचिव शकुन तोमर, उपसचिव रूपा बरनवाल, रेणु शर्मा, संजना झा, उर्जा बरनवाल, प्रीति नोनू सैनी और अफसाना ने इस मुहिम में बढ़ चढक़र भाग लिया और महिलाओं और लड़कियों को माहवारी के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
‘‘मासिक धर्म पर दूर करे अज्ञान,
नारी शक्ति का करे सम्मान’’



