महिला एवं बाल विकास फरीदाबाद शहरी परियोजना द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढाओ के तहत साइकिल रैली निकाली गई

फरीदाबाद, 11 मार्च। महिला एवं बाल विकास के अंतर्गत गत दिवस महिला एवं बाल विकास फरीदाबाद शहरी परियोजना संत नगर क्षेत्र में बेटी बचाओ-बेटी पढाओ के तहत साइकिल रैली व शपथ का आयोजन किया गया। जिससे एरिया की लड़कियों ने प्रतिभागिता की सुनीता दहिया सुपरवाईजर द्वारा साइकिलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित महिला एवं युवतियों को विभाग के माध्यम से चलाई जा रही गतिविधियों की जानकारी देकर जागरूक किया। इस अवसर पर बेटी बचाओ-बेटी पढाओ के स्लोगन साइकिल पर लगाकर एरिया में प्रचार किया गया। यह कार्यक्रम मीरा सीडीपीओ की देख रेख में चल रहा है। रैली में आई हुई लडकियों व महिलाओं को फल व लड्डु वितरित किये गये।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!