महिला थाना सेंट्रल ने दो मनचलों को छात्राओं से छेड़छाड़ करते किया काबू

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा द्वारा महिला विरुद्ध अपराध को रोकने के लिए चलाए गए ऑपरेशन मजनू के तहत कार्रवाई करते हुए महिला पुलिस थाना सेंट्रल प्रभारी गीता की टीम ने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करते दो मनचलों को काबू किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि काबू किए गए युवकों में एक फरीदाबाद तथा दूसरा पलवल का रहने वाला है। महिला पुलिस थाना को सूचना मिली थी कि वह आती-जाती छात्राओं पर भद्दे कमेंट करते हैं और उनके साथ छेड़छाड़ भी की जाती है।

सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला थाना की टीम कॉलेज पहुंचे और वहां से दोनों को काबू कर लिया। दोनों को काबू करके थाने लाया गया जहां पूछताछ करने पर पता लगा की दोनो युवक छात्र हैं। जिसके बाद उनके परिजनों को भी बुलाया गया। बस यू ही वह आती-जाती लड़कियों को देख रहे थे और उन पर कमैंट्स भी पास कर रहे थे।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गीता ने दोनों छात्रों को समझाया। इंस्पेक्टर गीता ने दोनों के परिजनों को भी समझाते हुए बताया कि वह अपने बच्चों को समझाएं की इस प्रकार की ओछी हरकत ना करें जिसकी वजह से किसी की बेज्जती हो या किसी का नाम खराब हो। समझाने के बाद उन्हें उनके परिजनों के साथ भेजा गया और उन्हें सख्त हिदायत दी गई कि यदि इसके बाद उनकी शिकायत आई तो उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!