मानव के साथ जीव जंतु से भी करे प्रेम यही ईश्वर की सच्ची आराधना है : मां श्रीदेवी

फरीदाबाद : एसजीएम नगर स्थित श्रीदेवी गुरुधाम आध्यात्मिक केंद्र आशीर्वाद स्कूल के प्रांगण में मां श्रीदेवी द्वारा भागवत कथा का सम्मापन किया गया। भागवत कथा के सम्मापन के दौरान पूर्णाहुति दी गई। उसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भागवत कथा में कथा व्यास आचार्य पंकज पैन्यूलि ने विभिन्न चरित्रों पर भागवत कथा का वर्णन किया। जिसमे सुदामा चरित्र वर्णन, रुकमणी विवाह की चर्चा एवं सुंदर-सुंदर झांकी व भजनों पर भगतो को आनंदित किया जिसमे भक्तजन मंत्रमुग्ध होकर वर्णन रस में नाचते झूमते रहे। इस अवसर पर मां श्री देवी जी ने कहा कि ईश्वर प्रेम भाव व श्रद्धा से ही मिलते हैं और उनकी शरण में जाने से ही मनुष्य का जीवन सार्थक होकर लक्ष्य की और जाता है। जीवन का लक्ष्य ईश्वर की प्राप्ति है और यह लक्ष्य भक्ति भाव से ही प्राप्त होता है।

उन्होंने कहा कि मनुष्य को स्वर्ग के रास्ते की ओर जाने के लिए ईश्वर भक्ति से जुड़ना चाहिए और धरती पर रहने वाले हर मानव व जीव जंतु से प्रेम करना चाहिए यही ईश्वर की सच्ची आराधना है। मां श्रीदेवी ने कहां की आज के युग में मनुष्य भक्ति भाव से दूर होता जा रहा है यही उसके पतन का कारण है। मनुष्य को होश संभालते ही ईश्वर से लो लगानी चाहिए। जिससे उसका आने वाला भविष्य सुंदर हो सुदृढ़ हो सकें। इस मौके पर आचार्य नीरज ओमकार सागर जी, स्वाति गुप्ता, ज्योति चोपड़ा, दीपक चड्डा ,निरंजना भारद्वाज, गिरीश ,अंशु सिंह, राजेश, प्रेम सिंह, मेघना श्रीवास्तव, गीता बाला,कमल भाटिया सहित सैकड़ों लोगों ने भक्ति रस का आनंद लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!