मानव जनहित एकता परिषद ने नेत्रहीनों को कम्बल वितरण किए

फरीदाबाद। मानव जनहित एकता परिषद के द्वारा डबुआ कालोनी में एसोसिएशन डवलपमेंट ऑफ दा ब्लाईंड संस्था में समाजसेवियों ने मिलकर नेत्रहीनों को कम्बल वितरण किए। कार्यक्रम के आयोजक एवं संस्था के प्रदेश महासचिव सचिन तंवर ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना ही सच्ची सेवा है। हर सक्षम व्यक्ति को जरूरतमंद की सहायता करनी चाहिए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी संतोष यादव, अन्र्तराष्ट्रीय रोनियार वैश्य महासम्मेलन के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, वार्ड नम्बर-आठ की पार्षद ममता चौधरी के पति कविन्द्र चौधरी, डिप्टी मैनेजर कजारिया टाईल्स अरूण मिश्रा, प्रदेश महिला कांग्रेस की महामंत्री प्रियंका अमित कक्कड़, वरिष्ठ समाजसेवी एल.आर. मदान, मानव सेवादल के प्रधान संजीव कुशवाहा, शैली बब्बर, पूनम भाटिया, गीता, नव प्रयास सेवा संगठन के अध्यक्ष सुनील यादव, विनोद, संस्था के जिलाध्यक्ष हन्नी बक्शी, तरसेम शर्मा, सारिका टंडन, जय शर्मा, मनीष शर्मा, अशोक तंवर, सुमित रावत, एडवोकेट संगीता रावत, अमरजीत रंधावा, राकेश उर्फ रक्कू, यूथ सोसायटी हरियाणा से सुरेश सिंह ने नेत्रहीन साथियों को कम्बल वितरित किए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!