मानव शर्मा ने असहाय व गरीब बच्चों को बांटी निशुल्क पाठ्य सामग्री

फरीदाबाद : ज्ञानदीप स्कूल के प्रिंसिपल व समाजसेवी मानव शर्मा ने मिशन जागृति द्वारा चलायी जा रही निशुल्क पाठशाला-4 में जाकर असहाय व गरीब बच्चों के लिए निशुल्क पाठ्य सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम में 50 से ऊपर बच्चें लाभान्वित हुये। जिसमें किताबें, कापी, पेंसिल, रबर, पेन और पेंसिल्स कलर शामिल थे। इस मौके पर श्री शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य इन बच्चों को भविष्य को साक्षर बनाना ही नहीं बल्कि समाज को सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि असहाय व गरीबों का सहयोग करने से किसी की भी आर्थिक व शारीरिक क्षमता में कमी नहीं आती है बल्कि आर्थिक खजाने में वृद्धि तो होती ही है साथ ही शारीरिक क्षमता में भी बल की वृद्धि होती है। श्री शर्मा कई एनजीओ के साथ जुड़े हुए हैं और समय समय पर इस प्रकार के सामाजिक कार्य करते नज़र आते हैं। उनके द्वारा चलाये जा रहे ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में भी गरीब व जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाती है।
इस अवसर पर मिशन जागृति की तरफ से शिक्षिका सुषमा रानी जी व अन्य उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि फरीदाबाद नगर निगम के वार्ड नंबर 19 से पार्षद चुनाव के लिए अपनी ताल ठोक चुके हैं। उन्हें जनता का भरपूर पूरा प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। लोग उनकी साफ़ छवि और उनके द्वारा वार्ड के विकास के लिए बताई जाने वाली योजनाओँ से काफी प्रभावित दिखते हैं। उनका कहना हैं की वार्ड की जनता उनका साथ और सहयोग करे तो वह वार्ड के विकास के लिए कार्य करेंगे। सभी जरुरतमंदों तक सरकारी योजनाओँ का लाभ पहुंचना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

असहाय व गरीब बच्चों को निशुल्क पाठ्य सामग्री वितरण करते ज्ञानदीप स्कूल के प्रिंसिपल व वार्ड नंबर 19 से पार्षद उम्मीदवार मानव शर्मा व अन्य।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!