मिनी कुंभ मेला 2021 में यमुना जी का निर्मल एवं अविरल जल मिले यह यमुना रक्षक दल की सबसे बड़ी प्राथमिकता-डॉ० आर एन सिंह

हरियाणा ! श्री वृंदावन धाम में 12 वर्ष के बाद होने वाले मिनी कुंभ मेला 2021 में यमुना जी का निर्मल एवं अविरल जल मिले यह यमुना रक्षक दल की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। संत जय कृष्ण दास जी के कुशल निर्देशन में यमुना जी के अविरलता एवं निर्मलता के लिए कई बार शांतिपूर्ण एवं ऐतिहासिक आन्दोलन किए गए हैं। संत जय कृष्ण दास जी तथा यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ० आर एन सिंह के नेतृत्व में शिष्टमंडल तत्कालीन पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल से मिलकर विभिन्न पहलुओं पर व्यापक चर्चा किए थे। निवर्तमान पर्यावरण मंत्री हरियाणा सरकार विपुल गोयल चुकि अपने कार्यकाल में यमुना जी के अविरलता एवं निर्मलता के लिए कई सकारात्मक कदम उठाए थे। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री से विपुल गोयल इस सन्दर्भ में चर्चा किए थे। विपुल गोयल मुख्यमंत्री हरियाणा को विभिन्न मुद्दों पर विशेष सलाह देनेवाली समिति के सदस्य हैं अतः यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ० आर एन सिंह उनसे मिलकर हरियाणा सरकार एवं केन्द्रीय जलशक्ति मंत्रालय से यथा शीघ्र सकारात्मक कदम उठाने के लिए निवेदन किए।



