मिशन जागृति ने जाट संस्था के साथ मिलकर रक्तदान शिविर का आयोजन किया

फरीदाबाद। मिशन जागृति ने जाट संस्था के साथ मिलकर प्याली चौक जाट संस्था के प्रांगण में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर के संयोजक विकास कश्यप ने बताया कि इस महामारी के दौरान भी लोगों ने रक्तदान करने के लिए भरपूर सहयोग दिया और 25 यूनिट आज के रक्तदान में एकत्रित हुई। कैंप के मुख्य अतिथि नीरज शर्मा विधायक एनआईटी 86 रहे उन्होंने कहा कि मिशन जागृति इस लॉकडाउन में और महामारी में बहुत ही नेक वह सराहनीय कार्य कर रही है। रक्तदान शिविर रोटरी क्लब आस्था के साथ मिलकर फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया के बच्चों के लिए लगाया गया। विवेक गौतम और सुनीता रानी ने कहा कि रक्तदान शिविर में डॉ हेमंत अत्री और दीपक प्रसाद की विशेष भूमिका रही।
इस अवसर पर जाट संस्था के प्रधान श्री वजीर सिंह रेढू ने कहा कि हम हमेशा मिशन जागृति के कामों में सक्रिय रूप से साथ रहे हैं और जाट संस्था की भूमिका इस महामारी में हमेशा ही सकारात्मक रहेगी। रक्तदान शिविर में अशोक भेटेजा , दिनेश राघव, गुरनाम सिंह, विकास कुमार, दिनेश सिंह , महेश आर्य, राजेश भूटिया, विपिन शर्मा, प्रवीण शर्मा, विशाल, कल्पना, पूनम, सुनीता, प्रीति, निर्दोष सैनी, अवतार सिंह फागना गुरमीत सिंह सिमरनजीत सिंह धर्मेंद्र दिनेश मुकेश, संजय पाल आदि मौजूद रहे।



