मिशन जागृति संस्था की महिला शाखा के द्वारा मास्क बनाकर जरूरतमंदों को दिए जाएंगे

फरीदाबाद, 17 अप्रैल। फरीदाबाद शहर की प्रमुख सामाजिक संस्था मिशन जागृति देश में फैली महामारी के दौरान लगातार जरूरतमंद लोगों को राशन दे रही है। राशन देने के साथ-साथ मिशन जागृति संस्था की महिला शाखा के द्वारा मास्क बनाकर जरूरतमंदों को दिए जाएंगे। मास्क बनाने का काम मिशन जागृति की महिला शाखा की लता सिंगला की देखरेख में किया जा रहा है।

लता सिंगला ने बताया कि सबसे ज्यादा जरूरत इस वक्त जो लोग काम कर रहे हैं उनके पास मास्क होना चाहिए। इसी को ध्यान में रखते हुए मिशन जागृति की महिला शाखा ने यह निर्णय लिया है कि वह सभी अपने-अपने घरों में ज्यादा से ज्यादा मास्क बनाएंगे और जरूरतमंद और सफाई कर्मचारियों के पास मास्क पहुंचाए जाएंगे, क्योंकि यह करुणा योद्धा ही हमारी सुरक्षा में लगे हुए हैं तो हमारा भी कर्तव्य बनता है कि हम भी इनके लिए काम करें और इनका हौसला बढ़ाएं। उनके साथ संगीता नेगी, रूपा, माधुरी शर्मा, सुनीता रानी, प्रभा, सोनल, सुष्मिता, गीता, पूजा, नीतू, प्रिया, सुनीता शर्मा, चांदनी आजाद, हर्षा, कामिनी, प्रीति, बबली, मोना मोहिनी, रेनू, दामिनी, दीपा, संजू भाटी रावत सारी टीम साथ देगी।

महिला शाखा की सुनीता रानी ने सभी को यह आह्वान किया है कि वह भी अपने घरों में बैठकर थोड़े-थोड़े मास्क बनाकर अपने आसपास सफाई कर्मचारियों को जरूर दें। उन्होंने बताया कि जो भी महिला मास्क बनाने के काम में लगी है और मास्क बनाने में जितना भी खर्चा आएगा उस खर्चे को मिशन जागृति महिला शाखा वहन करेगी किसी को अपने घर से खर्च करने की जरूरत नहीं है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!