मेरा थानेदार जब भी एरिया में निकले तो लोग सम्मान से सेल्यूट करें ऐसी इमेज बनाएं पुलिस : गृह मंत्री अनिल विज

- 11-12 बजे तक हर रोज लगाए जनता दरवार लोगो की समस्या का करे निवारण।
- महिला विरुद्ध अपराध में पीडिता की सुनवाई कर जल्द न्याय दिलाए।
- इसके अलावा सभी प्रकार के नशा तस्करों पर लगाएं अंकुश।
फरीदाबाद, 30 अप्रैल : गृह मंत्री अनिल विज पुलिस कमिश्नर सेक्टर-21सी आफिस में पहूंचे, जहां पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा ने फूलों के गुलदस्ते से उनका स्वागत किया। इस मौके पर डीसी जितेन्द्र यादव साथ ही डीसीपी मुख्यालय नीतिश अग्रवाल, एडीसी फरीदाबाद के अलावा सभी डीसीपी एवं एसीपी भी मौजूद रहे।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस आयुक्त ने फरीदाबाद पुलिस की उपलब्धियों / सराहनिय कार्य के बारे में गृह मंत्री को अवगत कराते हुए क्राइम के आकड़े पेश किए। जिसमें जनवरी से मार्च तक, क्राइम आकड़ों में फरीदाबाद पुलिस का हरियाण में लोकल एंड स्पेशल लॉ (एलएसएल) 90त्न वर्कआउट(डिस्पोजल) और इंडियन पेनल कोड (आईपीसी) 72 प्रतिशत, तो वही इंडियन पेनल कोड (आईपीसी) और लोकल एंड स्पेशल लॉ (एलएसएल) 78 प्रतिशत वर्कआउट (डिस्पोजल) कर प्रथम स्थान पर रहा- गृह मंत्री ने फरीदाबाद पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि मेरा थानेदार जब भी एरिया में निकले तो लोग सम्मान से सेल्यूट करें ऐसी इमेज बनाएं पुलिस की।

11-12 बजे तक हर रोज लगाए जनता दरवार, लोगों की समस्या का करे निवारण। पुलिस महिला विरुद्ध अपराध पर तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करे ताकि पीडि़ता को जल्द न्याय मिल सके। जिरो टोलरेंस की निती अपनाते हुए शिकायता/केस का निवटारा समय पर करे। जिसमें एसएचओ का 10 दिन, डीएसपी 15 दिन में, एसपी 30 दिन में, एएसपी 45 दिन में, आईजी 60 दिन में, शिकायतों का निवटारा करें। इसके अलावा सभी प्रकार के नशा तस्करों पर अंकुश लगाएं। ज्यादातर अवैध नशा के कारण ही अन्य क्राइम होते हैं।
इसके साथ ही मंत्री ने पुलिस को और संख्या बल बढऩे उदेश्य कहा कि जो पुलिसकर्मी सेवानिवृत हुए है और स्वस्थय है तो इच्छुक पुलिसकर्मी को एक साल के लिए सरकार की नितियों के अनुसार रिजवान करे, इसके साथ ही एसपीओ की संख्या बल भी बढ़ाने की बात कही।



