गाड़ी में शराब तस्करी करते आरोपी को क्राइम ब्रांच ऊंचागांव ने किया गिरफ्तार, 25 पेटी अवैध शराब बरामद

फरीदाबाद- डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा द्वारा लोकसभा चुनाव में शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के दिशा निर्देश के तहत क्राइम ब्रांच ऊंचागांव प्रभारी पंकज कुमार की टीम ने शराब तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम सौरभ है जो संजय कॉलोनी का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को होंडा सिटी गाड़ी में शराब तस्करी करते सारण चौक से काबू किया था। आरोपी की गाड़ी से 25 पेटी अवैध शराब बरामद हुई जिसमें 16 पेटी देशी शराब मस्ताना तथा 9 पेटी बियर की शामिल थी। आरोपी के खिलाफ सारन थाने में अवैध शराब अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले में पूछताछ की गई जिसमें आरोपी ने बताया कि वह आसपास के ठेकों से शराब इकट्ठी करके खुले में बेचता है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी शराब तस्करी के चार-पांच मुकदमा दर्ज हैं और वह जेल भी जा चुका है। अवैध शराब तथा गाड़ी को पुलिस कब्जे में लेकर आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!