चलती कार पर फायरिंग कर हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस प्रवक्ता अनुसार एनआईटी-5 निवासी हिमांशु डुडेजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 अप्रैल 2026 की देर रात वह अपने साथियों के साथ कार से घर लौट रहा था। इस दौरान दो बलेनो कार एवं एक स्कॉर्पियो ने उनका पीछा किया। डॉक्टर टुडे अस्पताल के पास सफेद रंग की बलेनो कार में सवार आरोपितों ने शिकायतकर्ता की कार पर पिस्तौल से फायरिंग कर दी। जिस पर थाना एनआईटी में मामला दर्ज कर अनुसंधान आरंभ किया गया।

जांच के दौरान एवीटीएस भूपानी की टीम ने कार्रवाई करते हुए मुबीन निवासी गांव मुवाई तथा तुगलक निवासी आशियाना फ्लैट, सेक्टर-56, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों मुख्य आरोपित पीयूष के साथी हैं और वारदात के दौरान उसके साथ मौजूद थे। जिनको माननीय अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। घटनाक्रम में मुख्य आरोपित पीयूष, आशीष सहित सभी 7 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!