यमुना रक्षक दल ने किया पं. रमाकान्त तिवारी का भव्य स्वागत

फरीदाबाद 8 जनवरी। फरीदाबाद में तिकोना पार्क स्थित कार्यालय पर यमुना रक्षक दल ने राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. आर एन सिंह के नेतृत्व में अपने राष्ट्रीय सचिव पंडित रमा कान्त तिवारी का अमेरिका से लौटने पर भव्य स्वागत किया। पंडित रमाकान्त तिवारी पिछले दो महीने से अमेरिका में थे। उन्होंने अमेरिका प्रवास के दौरान पर्यावरण एवं विभिन्न सामाजिक पहलुओं से संबंधित अनुभव को विस्तार से जाना। इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के पदाधिकारियों के अतिरिक्त सामूहिक पूर्वांचल सभा के अध्यक्ष राजनाथ सिंह, जैन समाज के प्रतिनिधि संजय जैन, कमल बजाज, राघव त्रिपाठी आदि गणमान्य लोग विशेष रूप से उपस्थित थे।



