नशा तस्करी करने वाले 2 आरोपियो को अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने किया गिरफ्तार, 1 किलो 79 ग्राम गांजा बरामद

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा के दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने नशा तस्करी करने वाले 2 आरोपियो को अलग अलग स्थान से गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में गुलाब नब्बी और महिला आरोपी अनिना का नाम शामिल है। आरोपी गुलाब नब्बी नेहरु कॉलोनी तथा महिला अनिना राजीव कॉलोनी की रहने वाला है। दोनों आरोपियो को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर गुलाब नब्बी को डबुआ एरिया लेजर वैली पार्क 3 नम्बर तथा अनिना को सेक्टर-56 एरिया से काबू किया गया है। गुलाब नब्बी से 510 ग्राम तथा अनिना से 569 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। दोनों आरोपियो के खिलाफ संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। गुलाब नब्बी गांजा को सदर बजार दिल्ली से किसी अनजान व्यक्ति से 6000/-रु में खरीद कर लाया था। जिसमें से कुछ प्रयोग कर लिया। महिला आरोपी अनिना भी सदर बजार दिल्ली में किसी अनजान व्यक्ति से 10000/-रु में 1 किलो ग्राम गांजा बेचने के लिए खरीद कर लाया थी। महिला ने बाकी का गांजा बेच दिया है। दोनों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!