यूथ सोसाइटी हरियाणा ने सिविल अस्पताल फरीदाबाद में 500 मास्क व 500 सैनिटाइजर का वितरण किया

फरीदाबाद 14 अक्टूबर। यूथ सोसाइटी हरियाणा के द्वारा सिविल अस्पताल फरीदाबाद में कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए 500 मास्क एवं 500 सैनिटाइजर का वितरण किया गया। जिसमें समाजसेवी सतीश चोपड़ा के द्वारा 200 मास्क का योगदान किया गया। इस मौके पर यूथ सोसाइटी हरियाणा के अध्यक्ष सुरेश सिंह, सिविल अस्पताल की प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर सविता यादव, शिक्षाविद डॉक्टर एमपी सिंह, रेडक्रॉस सोसाइटी से ब्लड डोनेशन कोऑर्डिनेटर विमल खंडेलवाल, वरिष्ठ समाजसेवी संजीव कुशवाहा, मुख्य रूप से मौजूद रहे।

इनके अलावा यूथ सोसाइटी हरियाणा के महासचिव प्रेम सिंह, उपाध्यक्ष जितेंद्र केसरी, अखिल भारत हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष दिनकर नागर, उपाध्यक्ष कौशल नागर, अतुल सचदेवा, हिमांशु अग्रवाल, संजय पासवान, जितेंद्र कुमार, अरविंद आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!