बदलाव हमारी कोशिश ट्रस्ट ने महिलाओं के लिए हेल्थ कैंप का आयोजन किया

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : बदलाव हमारी कोशिश ट्रस्ट के 5 साल पुरे होने पर ट्रस्ट ने महिलाओं के लिए हेल्थ कैंप का आयोजन किया। यह आयोजन रोटरी और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के द्वारा किया गया। इस कैंप में महिलाओं के लिए केंसर अवेयरनेस प्रोग्राम चलाया गया और मैमोग्राफी टेस्ट किए गए। साथ ही इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की तरफ से सभी महिलाओं की शुगर बीपी और हड्डियों की जांच की गई। बदलाव की टीम हमेशा से ही महिलाओं के लिए काम करती आई है, फिर चाहे वो कार्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का हो या महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए जागरूक अभियान चलाना हो, हमेशा ही ट्रस्ट की टीम कार्य करती रही है। बदलाव की टीम महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए समय समय पर हेल्थ कैंप का आयोजन भी करती रही है।

बदलाव हमारी कोशिश की संस्थापक सुषमा यादव महिलाओं की व्यक्तिगत समस्याओं के लिए जागरूक अभियान भी चलाती रही है। ट्रस्ट के 5 साल पूरे होने पर ट्रस्ट ने सभी महिलाओं के साथ खुशी बनाई और सभी महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन और फल बांटे इस आयोजन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की तरफ से पिंक हेल्थ ग्रुप की टीम शामिल रही जिसमें की डॉक्टर दीपा गुप्ता, डॉक्टर दिनेश गुप्ता, डॉ अनु मिलानी और उनकी टीम शामिल रही। रोटरी क्लब की तरफ से मैमोग्राफी बस महिलाओं के लिए उपलब्ध कराई गई जिसमें की सभी महिलाओं के मैमोग्राफी टेस्ट हुए। बदलाव हमारी कोशिश की टीम से बदलाव के संस्थापक सुषमा यादव, हिमांशु यादव, कांता शर्मा और सभी बदलाव की महिला टीम इस आयोजन में शामिल रही!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!