रक्तदान शिविर का आयोजन, 45 युवाओं ने किया रक्तदान

फरीदाबाद, 4 जून। कोविड-19 महामारी से पीडि़त रोगियों की जान बचाने के उद्देश्य से गुरद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सुखमणि भवन सेक्टर 16 फरीदाबाद में रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद एनआईटी नेक्स्ट के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 45 युवाओं ने रक्तदान किया। शिविर की अध्यक्षता प्रेम पसरीचा ने की जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में दीपक प्रसाद मौजूद रहे।

इस मौके पर प्रधान नवीन पसरीचा, सचिव अमित आर्य, सहसचिव कुलदीप सिंह साहनी, केशव जुनेजा, उदय मेहता, प्रत्युष अदलक्खा, सुनील मंगला, सतीश अदलक्खा, वीरेंद्र मेहता, गौरव भाटिया, अनिल अरोड़ा, सुरेंद सांगा, गौतम खन्ना व कुलदीप सिंह वेद आदि ने शिविर की मुकम्मल व्यवस्था की। रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर नवीन पसरीचा, कुलदीप सिंह साहनी व टोनी पहलवान ने संयुक्त रूप से बताया कि बताया कि कोरोना संक्रमण काल में खून की कमी बैंकों में न हो पाए इसके लिए भी टीम लगातार सहयोग कर रही है। बीमार लोगों की जान बचाना हमारा प्रथम कर्तव्य है। रक्तदान महादान के इस महा अभियान में अस्वस्थता और अनिश्चितता के इस दौर में यह एक अच्छा और आदर्शमय प्रयास है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई पुनीत कार्य नहीं है। रक्तदान करके किसी के जीवन को बचाना सबसे बड़ा मानव धर्म है। रक्तदान करने से मनुष्य में एक नई ऊर्जा का संचार होता है। प्रत्येक स्वस्थ मनुष्य को रक्तदान अवश्य करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!