रणदीप भाटी गैंग के दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार !

नोएडा, 22 जून ! थाना दादरी पुलिस ने हत्या, लूट और रंगदारी वसूलने के कई मामलों में वांछित रणदीप भाटी गैंग के दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि थाना दादरी पुलिस ने सोमवार को एक सूचना के आधार पर कुख्यात बदमाश रणदीप भाटी गैंग के दो सक्रिय सदस्य पिंटू उर्फ प्रमोद तथा राकेश पांडे को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि दोनों बदमाश कुख्यात अपराधी भाटी के लिए हत्या, लूट, रंगदारी वसूलने का कार्य करते हैं और दोनों फरार चल रहे थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!