राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन आई टी नंबर 3 ने सड़क सुरक्षा के प्रति विशेष जागरूकता अभियान चलाया

फरीदाबाद। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन आई टी नंबर तीन की जूनियर रेडक्रास और सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड ने प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा के प्रति विशेष जागरूकता अभियान चलाया। प्राचार्य एवम् जूनियर रेडक्रॉस और ब्रिगेड प्रभारी रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि रेडक्रॉस और ब्रिगेड सदस्य छात्राओं ने यातायात के नियमों का पालन करने और सभी को जागरूक करने के लिए पेंटिंग और पोस्टर बनाए। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सड़क संगठन, आईआरएफ की रिपोर्ट के अनुसार विश्व में 12.5 लाख लोगों की प्रति वर्ष सड़क हादसों में मौत होती है। इसमें भारत की हिस्सेदारी 10 प्रतिशत से ज्यादा है।
विद्यालय के प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने बताया कि 59.6 प्रतिशत सड़क दुर्घटनाओं का कारण तेज रफ्तार से ड्राइविंग करना होता है, वहीं ओवर स्पीडिंग के कारण से सड़क दुर्घटना में 86,241 लोगों की मौत हुई जबकि 2,71,581 लोग घायल हुए। इन सभी दुर्घटनाओं के पीछे शराब और मादक पदार्थों का इस्तेमाल, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करना, वाहनों में जरुरत से अधिक भीड़ होना, वैध गति से अधिक तेज़ गाड़ी चलाना और थकान आदि होना है। सड़क सुरक्षा में ही हम सब की सुरक्षा है और हम सड़क हादसों पर काफी हद तक काबू पा सकते हैं। क्योंकि आज के हालात में तो कोई भी सुरक्षित नहीं है। हमारे देश में हर व्यक्ति के पास सड़क दुर्घटना से जुड़ा हुआ अलग अलग अनुभव है। अभी पिछले वर्ष ही सड़क दुर्घटनाओं में डेढ़ लाख से भी ज्यादा लोग मृत्यु का शिकार हुए, इतनी अधिक सड़क दुर्घटनाएं आप में एक विशाल चुनौती है लेकिन इन दुर्घटनाओं को कम करना बिल्कुल भी असंभव नही, प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि क्योंकि हम और दुनिया के विकसित देश जीरो विजन पर काम कर रहे हैं यानि सड़क हादसे में किसी की मौत ना हो।
सड़कों पर निरंतर बढ़ रहे वाहनों के कारण और सड़क सुरक्षा के नियमों की अनदेखी करने की वजह से सड़क दुर्घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है, और हर वर्ष इतने अधिक लोग सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु के मुँह में समा जाते है यह अपूर्णीय क्षति है आज मौके पर प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा, ए एस आई बिजेंद्र सिंह, उनकी दुर्गा शक्ति टीम का स्टाफ, प्राध्यापिका जसनीत कौर, आशा वर्मा, मनीषा, संजय मिश्रा, परवीन यादव, तिलक राज सहित समस्त स्टाफ ने बच्चों की प्रशंसा करते हुए सड़क सुरक्षा के नियमों के अनुपालन करने के लिए उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों को यातायात के नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए अपने पारिवारिक जनों को भी सम्मिलित करने के लिए कहा। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने पोस्टर और पेंटिंग बनाने वाली छात्राओं तबिंदा,मानसी, शिवानी, तहरीन, निशा और निशा की प्रशंसा करते हुए सभी से सड़क सुरक्षा के नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करने की अपील की।



