लोकसभा के चुनाव में निष्पक्ष स्वतंत्र और शांतिपूर्ण मतदान के लिए एसीपी तिगांव राजेश लोहान के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस के साथ आईटीबीपी पुलिस फोर्स के जवानों ने मिलकर निकाला फ्लैग मार्च

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के दिशा निर्देश व डीसीपी बल्लबगढ़ अनिल कुमार के मार्गदर्शन में चुनावी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एसीपी तिगांव राजेश लोहान ने अपनी पुलिस टीम व आईपीबीटी की तरफ से इंचार्ज इंस्पेक्टर जगन्नाथ सिंह अपनी कंपनी के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण करने के लिए थाना प्रबंधक सदर बल्लबगढ, तिगांव छायंसा और आईएमटी, चांदपुर चौकी इंचार्ज के साथ ने पुलिस फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को चुनाव को शांचिपूर्ण करने के लिए जागरूक किया। फरीदाबाद पुलिस लगातार फ्लैग मार्च निकालकर पुलिस बल की मुस्तैदी व शांति पूर्वक मतदान के लिए संदेश दिया जा रहा है है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि एसीपी तिगांव के नेतृत्व में निकाले गए फ्लैग मार्च में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। फ्लैग मार्च बल्लबगढ़ जोन के अंदर आने वाले गांव चंदावली, मच्छगर, बुखारपुर नवादा, तिगांव, अरुआ, चांदपुर, छायंसा, मोहना, हीरापुर से होते हुए सेक्टर-7 व सेक्टर-8 तक पहुंचा।

पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों को जागरूक करते हुए कहा कि इस चुनाव में आप अपने मतअधिकार को स्वतंत्र, निष्पक्ष एव शांतिपूर्ण तरिके से प्रयोग करे। जो आपके गांव और समाज के लिए काम करके उसे आगे लेकर जाता है। यह चुनाव पूरे गांव की समृद्धि के लिए आयोजित किए जाते हैं। चुनाव में भाईचारे को बनाकर रखे लेकिन कुछ असामाजिक तत्व इस दौरान अशांति फैलाने की कोशिश करते हैं। इस प्रकार बल्लभगढ़ जोन के गांव में यह फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान आमजन को जागरूक किया गया। चुनाव में शांति व्यवस्था कायम रखने में पुलिस का सहयोग करें। चुनाव के दौरान नशा तस्करों पर विशेष ध्यान रखें और किसी भी प्रकार के अपराध की जानकारी होने पर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को देकर पुलिस प्रशासन के कार्यों में मदद करने के लिए प्रेरित किया गया।



