प्लास्टिक के बर्तनों की बजाय स्टील के बर्तन इस्तेमाल करें

गुरुग्राम (मदन लाहौरिया) 8 दिसंबर। गुरुग्राम के वार्ड न.11 के इलाके सूरत नगर फेस वन के निवासी व समाज सेवी भरत शर्मा व सेवक रमनदीप सिंह ने जनता के सार्वजनिक इस्तेमाल के लिए स्टील के बर्तनों का एक बर्तन बैंक बनाया है! जिसकी शुरुआत वार्ड के पार्षद योगेंद्र सारवान के करकमलों से करवाई गई! इस विषय में भरत शर्मा का कहना है कि प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने के लिए उनका यह प्रयास है और इस पुनीत कार्य में उनके सभी साथियों ने भरपूर सहयोग दिया है!
उनका मानना है कि सार्वजनिक कार्यक्रमों में यदि खाने के लिए स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाने लगे तो प्लास्टिक के बर्तनों से होने वाले कूड़े कर्कट में भारी कमी आएगी व इससे प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिलेगी क्योंकि प्लास्टिक पर्यावरण के लिए बहुत ही नुकसानदायक है और कूड़े कर्कट के ढ़ेरों में प्लास्टिक वर्षों तक गलता नहीं है व कूड़े कर्कट के ढेरों को प्लास्टिक सहित आग लगाने पर बहुत ही जहरीला धुंआ निकलता है जो कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है!



