राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मौत पर दुख जताया

नयी दिल्ली, 11 जनवरी ! कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘कन्नौज में सड़क हादसे में बस और ट्रक के टक्कर में लगी भीषण आग से 20 लोगों की मौत और अनेक लोगों के घायल होने की खबर से आहत हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मृतकों के परिवार के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’ उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के चिलोई गांव के निकट एक निजी स्लीपर बस और ट्रक की टक्कर के बाद लगी भीषण आग में लगभग 20 लोगों के मारे जाने की आशंका है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!