भारती चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बच्चों व गर्भवती महिलाओं को फल, बड़ों को इम्यूनिटी बुस्टर की दवाईयां वितरण की गईं

फरीदाबाद 23 मई : भारती चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से नंगला गांव के समीप झुग्गी में बच्चों व गर्भवती महिलाओं को फल व बड़ों को इम्यूनिटी बुस्टर की दवाईयां वितरण की गईं। वहीं गौछी जीवन नगर में भी इम्यूनिटी बुस्टर की दवाईयां कई परिवारों में वितरण की गईं तथा करोना महामारी बचाओ सावधानियों के बारे में जागरुक किया गया।
गौरतलब हो कि भारती चेरिटेबल ट्रस्ट कोरोना महामारी को लेकर लोगों की सेवा में जुटी हुई है। जरूरतमंदों में मास्क व दवाईयां बांटना, थैलासीमिया बच्चों व गर्भवती महिलाओं के लिए ब्लड डोनेशन कैम्प लगाना, गरीब बच्चों को कापी, पुस्तकें, पेन्सिल बांटना आदि सामाजिक कार्यों में ट्रस्ट की अहम भूमिका रही है।
इस नेक कार्य में ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह नांदल, वीरभद्र आर्य, गोपाल शर्मा, जितेंद्र शर्मा, शुभम नांदल, नंगला गांव के प्रधान मामचंद भड़ाना शामिल रहे।



