रैपिड ऐंटिजेन कोविड टेस्ट के लिए फ्री कैम्प लगाया गया

फरीदाबाद 20 जुलाई। रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद एन.आई.टी. एवं सिविल अस्पताल के सौजन्य से अग्रवाल सेवा सदन, सेक्टर 11 में रैपिड ऐंटिजेन कोविड टेस्ट के लिए फ्री कैम्प लगाया गया। जिसमें 217 लोगों का टेस्ट किया गया। क्लब प्रधान नीरज गुप्ता ने बताया कि रोटरी क्लब द्वारा लगातार ऐसे कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं जिससे आधे घण्टे में रिपोट्र्स भी दे दी जाती है।
क्लब के प्रधान नीरज गुप्ता ने उपस्थित रोटरी सहायक गवर्नर धीरेन्द्र श्रीवास्तव का धन्यवाद करते हुए सभी मेम्बर्ज़ पास्ट गवर्नर बिनय भाटिया, सचिव सुनील खंडूजा, पी. पी. पसरीचा, आर्या जी, विपिन चंदा, विरेंद्र मेहता, सुनील मंगला, अदलखा जी, आरडबल्यूए प्रधान एस. डी. शर्मा एवं समस्त मेडिकल स्टाफ़ का भी धन्यवाद किया।



