रोटरी ब्लड बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया

फरीदाबाद, 24 मई। मोहना रोड स्थित पूर्व मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर के कार्यालय पर रोटरी ब्लड बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट व बादशाह खान अस्पताल (ब्लड बैंक) के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन शारदा राठौर, हरियाणा रेड क्रॉस की वाइस चेयरमैन सुषमा गुप्ता, फरीदाबाद के सचिव विकास कुमार ने किया।

इस अवसर पर शारदा राठौर ने कहा कि कोरोना बीमारी के चलते विभिन्न संस्था सहयोग के लिए आगे आ रही है। इसी के तहत कार्यालय पर रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना बीमारी मे लाकडाउन के चलते सभी घरों में रहे और सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखें। घरों में रहकर ही कोरोना बीमारी को हम देश से भगा सकते हैं। शिविर में रोटरी क्लब से डॉ हेमंत, दीपक प्रसाद शर्मा के साथ राजेश भाटी, वीरेंद्र गौड, देवेंद्र त्यागी, विनय राठौर का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!